फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junaid Khan: जुनैद खान का खुलासा, 'तारे जमीन पर' की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए आमिर खान को पता चली बेटे की ये बीमारी

Mon, 06 Jan 2025 05:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Junaid Khan: हाल ही में जुनैद खान अपने बचपन की बातें साझा करते दिखे। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म 'तारे जमीन पर' की स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान आमिर खान को पता चला कि जुनैद डिस्लेक्सिया से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
जुनैद खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान ने साल 2024 में फिल्म 'महाराज' से अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया। अब वे अपनी आगामी फिल्म 'लवयापा' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वे खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म की चर्चा के बीच जुनैद खान ने हाल ही में अपने बचपन के किस्से साझा किए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे बचपन में डिस्लेक्सिया बीमारी से जूझ रहे थे। फिल्म 'तारे जमीन पर' की स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान उनके पिता आमिर खान को बेटे की इस बीमारी का पता चला। 

विज्ञापन

माता-पिता को हुआ अहसास
जुनैद खान ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म 'तारे जमीन पर' की स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान उनके माता-पिता आमिर खान और रीना दत्ता को अहसास हुआ कि जुनैद भी डिस्लेक्सिया से पीड़ित थे। एक्टर ने कहा कि उनके माता-पिता ने पहचाना कि फिल्म के किरदार को जो मुश्किलें हो रही थीं, वैसी ही दिक्कतों का अनुभव उन्हें भी हो रहा था। जुनैद ने विक्की ललवानी के साथ इंटरव्यू में यह खुलासा किया है।

छह साल की उम्र में पता चली स्थिति
जुनैद खान ने बताया कि उनके माता-पिता को बहुत शुरुआत में ही उनके डिस्लेक्सिया का पता चल गया था। इसलिए, वे पूरा ख्याल रखते थे। खासकर स्कूली पढ़ाई-लिखाई में ध्यान रखा। जुनैद खान ने बताया कि उनकी उम्र जब महज छह या सात साल थी, तभी उनकी इस स्थिति का पता चल गया था। लेकिन, शुरुआत में ही पता चल जाने पर उनके माता-पिता ने मेडिकल गाइडेंस ली। एक्टर ने कहा कि जल्दी पता चल जाने के चलते बाद में इस स्थिति ने उन्हें प्रभावित नहीं किया और वे इसके लिए खुद को लकी मानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Zendaya Golden Globe: जेंडाया ने कर ली है टॉम हॉलैंड से सगाई? 1.71 करोड़ की डायमंड रिंग पहने दिखीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'लवयापा'?
वर्क फ्रंट की बात करें तो जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जुनैद की 'महाराज' ओटीटी पर रिलीज हुई, वहीं अब 'लवयापा' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म है। देखना दिलचस्प होगा कि खुशी कपूर के साथ उनकी जोड़ी कैसी जमती है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। 

ये खबर भी पढ़ें:
Loveyapa: इस दिन 'लवयापा' का ट्रेलर लॉन्च करेगा यह सुपरस्टार, जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म पर आया नया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें