फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के सह मालिक बने, बोले- ये तो बस शुरुआत है

Mon, 06 Jan 2025 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

European T20 Premier League: यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में अभिषेक बच्चन ने निवेश किया है। वे इस लीग के सह-मालिक बन गए हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन अभिनय की दुनिया के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। खेल जगत में वे पैसा भी निवेश करते हैं। अब उन्होंने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में पैसे का निवेश किया है। अभिषेक इस लीग के सह-मालिक बन गए हैं। इस लीग का आगाज इसी साल जुलाई से होगा। अभिषेक बच्चन का इस लीग में निवेश, वैश्विक खेलों में उनकी तरफ से किए जा रहे योगदान की तरफ एक महत्पवूर्ण कदम है। इस पर उन्होंने खुशी जताई है।

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब से शुरू होगी लीग?
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अप्रूव किया है। इसमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स सहित दुनियाभर के टॉप खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। यह लीग 15 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक चलेगी। इसके मैच डबलिन और रॉटर्डम में होंगे।

अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
अभिषेक बच्चन ने जताई खुशी
अभिषेक बच्चन ने ETPL से जुड़कर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, यह दुनियाभर के देशों को साथ लाने का एक मंच है। ETPL ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो क्रिकेट की बढ़ती मांग को बढ़िया तरीके से प्रदर्शित करेगा। क्रिकेट के 2028 ओलंपिक्स में शामिल होने से यह लीग इस खेल की लोकप्रियता में इजाफा करने में काफी मददगार साबित होगी। मैं आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्डों के बीच इस तरह के पहले सहयोग को लेकर बहुत उत्साहित और उनका शुक्रगुजार हूं'।

ये खबर भी पढ़ें:
Fateh Trailer 2: सोनू सूद की 'फतेह' का दूसरा ट्रेलर जारी, सलमान खान ने दी बधाई तो महेश बाबू ने किया रिव्यू

अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
टीम पर जताया भरोसा
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी टीम पर मुझे पूरा भरोसा है। मैं सभी को बधाई देता हूं, पिछले एक साल से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम सभी की कोशिश है कि ETPL एक शानदार सफलता रचे। क्रिकेट को यूरोप भर में लाखों लोगों के बीच लोकप्रियता मिले। यह तो बस शुरुआत है। समय आ गया है कि हम अपना बेहतर दिखाएं और खेल शुरू करें।

ये खबर भी पढ़ें:
Actress-Cricketer: इन हसीनाओं ने क्रिकेटर को बनाया हमसफर, किसी का सफल रहा रिश्ता, तो किसी की राहें हुईं जुदा
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ ने किया स्वागत
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ और ETPL के चेयरपर्सन वारेन ड्यूट्रोम ने अभिषेक बच्चन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि अभिषेक बच्चन ETPL के सह-मालिक बन गए हैं। उनका खेलों  के प्रति लगाव और जुनून यूरोपीय क्रिकेट को नए मुकाम तक पहुंचाने में मददगार होगी'। मालूम हो कि अभिषेक बच्चन इस लीग से पहले भी कई लीग में पैसा निवेश कर चुके हैं। वे भारत में खेली जाने वाली प्रो कबड्डी लीग (PKL) में जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं, जो 2 बार चैंपियन रह चुकी है। वहीं इंडियन सुपर लीग में चेन्नइयन एफसी में भी उनकी हिस्सेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें:
Hrithik Roshan: ऋतिक की फिटनेस की इस कदर मुरीद हुईं प्रीति जिंटा, कमेंट कर बोलीं-वाह, प्रशंसकों ने भी की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें