शादी से पहले लिखते थे लव लेटर
बता दें कि जूही चावला की शादी उद्योगपति जय मेहता से 29 साल पहले हुई थी। सिर्फ यही नहीं, वे अपनी प्रेम कहानी के बारे में एक और प्यारा सा किस्सा बताती हैं कि कैसे शादी से पहले वे एक-दूसरे को लव लेटर और काड्र्स भेजते थे। जूही एक सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के विशेष एपिसोड के दौरान ये सब बताती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जय के साथ शादी से पहले उनकी प्रेम कहानी खूब परवान चढ़ी। अपनी पुरानी यादों में खोते हुए वह बोलती हैं, ‘शादी से पहले, वह मुझे हर दिन लेटर लिखते थे। बहुत मजा आता था लेकिन शादी के बाद यह सब बंद हो गया। बेशक हम उन दिनों एक-दूसरे को लेटर और कार्ड भेजते थे, लेकिन अब ये ईमेल और वाॅट्सएप मेसेज में बदल गया है।’
जूही की ने शो प्रतिभागियों की जमकर तारीफ
जूही को आज भी याद है जब वह और जय एक डिनर पर मिले थे, तब किस तरह जय उनके आसपास मंडराने लगे थे। इसके साथ ही जूही ने शो में भाग लेेने वाले पार्टिसिपेंट्स की परफाॅर्मेंस की भी तारीफ की। जूही ने कोरियोग्राफर आकाश थापा और अद्रिजा सिन्हा के परपफाॅर्मेंस को बहुत ही शानदार बताया। वह बोलीं कि स्टेज पर एक दूसरे के साथ स्टेप्स मिलाकर अपना बेहतर प्रदर्शन करना आसान नहीं है। गौरतलब है कि जूही चावला बाॅलीवुड को कई ब्लाॅकबस्टर मूवीज की सौगात दे चुकी हैं। ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘येस बाॅस’ जैसी बेहतरीन फिल्में जूही ने बाॅलीवुड को दी हैं, जिन्होंने फैंस का दिल खूब जीता।
Asia Music Summit: 12 देशों ने एशिया संगीत सम्मेलन कोहिमा घोषणा पर किए हस्ताक्षर, भारत ने पहली दफा की मेजबानी