फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr. NTR: दादा एनटी रामा राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर को भीड़ ने घेरा, बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Sun, 28 May 2023 02:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर के फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अपने दादा एनटी रामा राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर को देख फैंस ने उन्हें घेर लिया। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आर आर आर' के सुपरहिट सॉन्ग 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर का खिताब जीता है। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। जूनियर एनटीआर के फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अपने दादा एनटी रामा राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर को देख फैंस ने उन्हें घेर लिया। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल हो रहे एक वीडियो में जूनियर एनटीआर को सफेद कपड़े पहने और अपनी टीम के साथ शताब्दी समारोह में जाते हुए देखा जा सकता है। फैंस की भीड़ ने उन्हें देखा और सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते भीड़ बड़ी हो गई और एनटीआर के लिए चलने तक की जगह नहीं बची। जैसे तैसे करके एनटीआर ने भीड़ को पार किया। भीड़ ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए और प्रशंसकों को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई।

जूनियर एनटीआर - फोटो : Instagram
शताब्दी समारोह में राजनीति और सिनेमा जगत के लोग हुए शामिल
20 मई को दिग्गज एक्टर, दमदार राजनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नंदकुमारी तारक रामा राव का शताब्दी समारोह मनाया गया। रजनीकांत और चंद्र बाबू नायडू से लेकर राजनीति और सिनेमा जगत के लोग इस समारोह में शामिल हुए थे। ऐसे में जूनियर एनटीआर का न आना, हर किसी को चौंका रहा है। 20 मई को ही जूनियर एनटीआर का जन्मदिन भी था। ऐसे में उनका समारोह से दूर रहना सभी को खटक रहा है।
विज्ञापन

एनटीआर रामा राव को लोग भगवान की तरह पूजते थे
बता दें कि जूनियर एनटीआर के दादा एनटीआर रामा राव ने भी 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इसके बाद उन्होंने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई थी, उन्होंने राजनीतिक पार्टी टीडीपी यानी तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की थी, जो आज भी आंध्र की एक बड़ी पार्टी है। एनटीआर रामा राव को लोग भगवान की तरह पूजते थे।

यह भी पढ़ें:  एयरपोर्ट पर टॉलीवुड एक्टर के साथ हुई बदसलूकी, पुलिस पर पत्नी से बदतमीजी करने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें