फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Divided By Blood: जारी हुआ धर्मेंद्र का पहला लुक, सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के किरदार में खूब जचे अभिनेता

Wed, 15 Feb 2023 01:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोनाल्ड स्कैल्पेलो के निर्देशन में बनी 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' जल्द ही जी5 पर आने वाली है। इस सीरीज से दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का पहला लुक सामने आ गया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वेब सीरीज 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। जी5 पर प्रीमियर होने वाली इस सीरीज की घोषणा 14 फरवरी को जायंट स्ट्रीमर द्वारा की गई थी। यह सीरीज एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें मुगल साम्राज्य से जुड़ी चीजों को दर्शाया जाएगा। इस सीरीज से दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने आज अपना लुक साझा कर दिया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' में धर्मेंद्र के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अदिति राव हैदरी, शुभम कुमार मेहरा, आशिम गुलाटी सहित कई सितारे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज में अनारकली की भूमिका में अदिति राव हैदरी, सलीम की भूमिका में आशिम गुलाटी और जोधा बाई की भूमिका में संध्या मृदुल नजर आएंगी। वहीं, आज अभिनेता ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के किरदार में अपने पहले लुक को फैंस के साथ साझा कर उन्हें चौंका दिया।

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने तस्वीर साझा कर दिखाई लेग मसल्स, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- पैंट गिर गई है उठा लो

'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' से अभिनेता के दो लुक शेयर हुए हैं। पहली तस्वीर में उन्हें लाल रंग की सूफी संत कॉस्टयूम पहनी हुई है और साथ में उनकी सफेद बढ़ी हुई दाढ़ी है। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तों मैं ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं,जो एक सूफी संत थे। मेरा छोटा और बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। आप सबकी शुभकामनाएं चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने एक और लुक शेयर किया, जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

Hera Pheri 3: 'राजू' बनने की तैयारी कर रहे अक्षय कुमार? 'हेरा फेरी 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

रोनाल्ड स्कैल्पेलो के निर्देशन में बनी 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' की कहानी साइमन फैंटाजो ने लिखी है। बता दें कि यह सीरीज अकबर के शासन काल के बारे में है जो अपनी भव्य विरासत के लिए एक उत्तराधिकारी की तलाश में है। यह जल्द ही जी5 पर आने वाली है। 

Katrina Kaif: वैलेंटाइंस डे पर कटरीना ने किए चौंकाने वाले खुलासे, फिल्म 'न्यू यॉर्क’ को लेकर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें