अयान मुखर्जी होंगे फिल्म का हिस्सा
पिछले दिनों एक फिल्म क्रिटिक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि 'वॉर 2' को अब अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। ऋतिक रोशन भी फ्रेंचाइजी की इस कड़ी के लिए कन्फर्म हो गए हैं। आदित्य चोपड़ा ने अयान मुखर्जी को सहयोग के लिए ऑफिशियली साइन कर लिया है। वहीं, अयान ने भी अपने एक पोस्ट में निर्देशक की कुर्सी संभालने की घोषणा की, जिसमें लिखा था, 'यूनिवर्स ने मुझे एक खास मौका दिया है। एक बहुत ही खास फिल्म का निर्देशन करने जा रहा हूं। फिल्म के बारे में सही समय आने पर बताऊंगा।'
Amitabh Bachchan: 'बच्चन इज बैक', चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन
जूनियर एनटीआर का जुड़ रहा है नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में जुड़ने वाले अकेले अयान ही नहीं हैं, बल्कि फिल्म आरआरआर स्टारर जूनियर एनटीआर भी इस फिल्म का जल्द ही हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के दोगुनी खुशी की बात होने वाली है। खबरों की मानें तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Shamna Kasim: एक्ट्रेस शामना के घर आई खुशियां, सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी
दर्शकों को बेसब्री है फिल्म का इंतजार
आपको बता दें कि साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अब इसके दूसरे पार्ट को डायरेक्ट करने के लिए अयान मुखर्जी का नाम सामने आ रहा है। बताते चलें कि अयान ने हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्ट की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।