फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Depp: जॉनी डेप ने किया 'मोदी' की स्टार कास्ट का एलान, फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे अल पचीनो

Fri, 12 May 2023 10:11 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉनी डेप 25 साल के लंबे समय के बाद फिर से निर्देशक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। जॉनी डेप ने अपनी आने वाली फिल्म 'मोदी' के स्टार कास्ट की घोषणा की है।
विज्ञापन
जॉनी डेप, अल पचीनो - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉनी डेप 25 साल के लंबे समय के बाद फिर से निर्देशक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। जॉनी डेप ने अपनी आने वाली फिल्म 'मोदी' के स्टार कास्ट की घोषणा की है। इस फिल्म को वह निर्देशित करेंगे। इससे पहले अभिनेता 'जीन डु बैरी' में दिखाई देंगे, जिसका प्रीमियर कान में होगा। जॉनी डेप ने खुलासा किया कि 'मोदी' में वह इतालवी कलाकार एमेडियो मोदिग्लिआनी की कहानी बताएंगे।

विज्ञापन

फिल्म के मुख्य कलाकार
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मोदी' में इतालवी स्टार रिकार्डो स्कैमार्सियो भी मुख्य भूमिका निभाएंगे, जो 'जॉन विक: चैप्टर 2', 'द बेस्ट ऑफ यूथ' और पाओलो सोरेंटिनो के 'लोरो' में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। पियरे नाइनी और महान अभिनेता अल पचीनो को भी फिल्म के लिए चुना गया है। 'मोदी' की शूटिंग बुडापेस्ट में होगी। यह फिल्म डेनिस मैकइंटायर द्वारा लिखे गए एक नाटक पर आधारित है। जॉनी डेप के निर्देशन में पेंटर और मूर्तिकार मोदिग्लिआनी के 1916 में पेरिस में बिताए समय को दिखाया जाएगा।

Pankit Thakker: हुमा कुरैशी की बोल्ड ड्रेस देख भड़के 'दिल मिल गए' के पंकित ठक्कर, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात

क्या होगी कहानी
फिल्म के निर्माता बैरी नवेदी ने बताया, 'यह मोदिग्लिआनी के जीवन का एक स्नैपशॉट है, जो पहचान की कमी से पीड़ित एक कलाकार के रूप में उनके संघर्ष को दिखाता है और इस प्रोजेक्ट के लिए अल पचिनो और मैंने इसके लिए कई साल काम किया है। मुझे पता है कि जॉनी हमारे कलाकार, दृष्टि, बुद्धि और संवेदनशीलता के साथ मिलकर काम करेंगे और हमारा एक सपना सच हो जाएगा।

Kubbra Sait: 'किस करके कहा- चल न इंटीमेट सीन करते हैं...', कुब्रा ने नवाज को बोल्ड सीन के लिए कैसे मनाया था
विज्ञापन

25 साल बाद डेप करेंगे निर्देशन
बता दें कि जॉनी डेप लगभग तीन दशकों के बाद 'मोदी' के लिए निर्देशक की सीट पर लौटे हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 1997 में फिल्म 'द ब्रेव' का निर्देशन किया था। फिल्म में डेप और मार्लन ब्रैंडो ने अभिनय किया था। डेप अपनी अभिनय वापसी वाली फिल्म 'जीन डू बैरी' के विश्व प्रीमियर की तैयारी कर रहे हैं।

Pathaan: 'पठान' को मिला पड़ोसी मुल्क के फैंस से तोहफा, रिलीज से पहले ही बांग्लादेश में फुल हुए थिएटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें