फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: बोनी कपूर के साथ नजर आए जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर, परिवार संग जमकर की मस्ती

Tue, 27 Dec 2022 09:03 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पार्टी में नजर आए।  उन्होंने बोनी कपूर के साथ अनिल कपूर के बंगले के सामने पोज भी दिए।
विज्ञापन
Boney Kapoor Jhanvi Kapoor and Shikhar Pahadia - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के जन्मदिन पर पूरे कपूर परिवार ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी में अनिल कपूर के कुछ खास दोस्त भी शरीक हुए। इस दौरान फिल्म निर्माता बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। शिखर ने भी पार्टी में जमकर मस्ती की। वहीं, बोनी कपूर उनके कंधे पर हाथ रखकर पपराजी के सामने फोटोज क्लिक कराते दिखाई दिए। 

विज्ञापन


जान्हवी के साथ खुशी कपूर भी आईं नजर
जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर काले रंग की शर्ट और नीले रंग की डेनिम में बेहद हैंडसम लगे। वह बोनी के साथ अनिल कपूर के बंगले के सामने पोज देते हुए नजर आए। वहीं, जान्हवी शोल्डर और शॉर्ट सिल्वर आउटफिट में थीं। पार्टी में जान्हवी की छोटी बहन खुशी और अंशुला कपूर भी मौजूद थीं। खुशी और जान्हवी दोनों ही बेहद खूबसूरत लगीं।

यह भी पढ़ें- Glass Onion Review: बिना बंदूक वाले जासूस से सुनिए आलीशान महल की सत्यकथा, ‘ओम शांति ओम’ के रंग भी नजर आएंगे
विज्ञापन


कुछ साल पहले रिलेशनशिप में थे दोनों
जान्हवी कपूर और शिखर के संबंधों की बात करें तो दोनों कुछ साल पहले रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं। बीते दिनों जान्हवी छुट्टियां मनाने मालदीव गई थीं। उस दौरान जान्हवी ने जिस बैकग्राउंड से फोटो साझा की थी, हूबहू उसी बैकग्राउंड से शिखर ने भी अपनी तस्वीर साझा की। इस पर फैंस ने कमेंट किए। कई यूजर्स का कहना था कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Satpura Tiger Reserve: विवाद के बाद दोबारा जंगल की सैर पर रवीना टंडन, सफारी से शेयर किए बाघ के वीडियो
विज्ञापन


कई मौकों पर साथ दिखे जान्हवी-शिखर
इससे पहले भी दोनों को दिल्ली में साथ देखा गया। उस दौरान शिखर और जान्हवी एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि जान्हवी शिखर के पोस्ट पर अक्सर कमेंट्स करती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

फिल्म गुडलक जैरी से बटोरीं तारीफें
जान्हवी कपूर कुछ समय पहले मिली फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद वह ओटीटी पर गुडलक जैरी में देखी गईं। गुडलक जैरी में जान्हवी के अभिनय की काफी तारीफ की गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें