फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या शादी करने वाली हैं जेनिफर विंगेट? इस कारोबारी से जोड़ा जा रहा नाम; जानें पूरा मामला

Mon, 08 Jun 2026 09:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट को लेकर एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक कारोबारी से शादी कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर टीवी स्टार जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम से सगाई कर ली है। बताया जाता है कि अब यह कपल अपनी शादी की प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

इश्माएल विलियम, जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया
रिश्ते में हैं जेनिफर
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 41 साल की एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि जेनिफर और इश्माएल कुछ समय से रिश्ते में हैं और अब रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं। विलियम ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को प्रपोज किया और उन्होंने हां कह दिया। अब वे अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

'अभिनेत्री पर इल्जाम ना लगाएं', जान्हवी कपूर के समर्थन में आईं साउथ की ये हसीना; 'पेद्दी' विवाद पर रखी राय

जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
कब हो सकती है शादी?
बताया जाता है कि कपल क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने पर विचार कर रहा है। अभी शादी की तारीख और जगह फाइनल नहीं हुई है। वह सितंबर-अक्टूबर में शादी करने पर विचार कर रहे हैं। अगर इन महीनों में शादी ना हुई, तो वह दिसंबर-जनवरी में शादी कर सकते हैं। हालांकि जेनिफर ने इन खबरों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया है लेकिन उनकी कथित सगाई और शादी की प्लानिंग की चर्चा ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है।

जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1
जेनिफर की निजी जिंदगी
हाल के वर्षों में जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रखा है। एक्ट्रेस की पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी हुई थी। उन्होंने अप्रैल 2012 में शादी की थी। दो साल बाद वे अलग हो गए और 2014 में उनका ऑफिशियल तलाक हो गया। बाद में करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की।
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jenniferwinget1 और @iamksgofficial
जेनिफर विंगेट का काम
जेनिफर विंगेट को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'फिर से' (2018) में देखा गया था। उनके साथ कुणाल कोहली थे। इसके निर्देशक कुणाल कोहली ही थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें