फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jehane Thomas: टिकटॉक स्टार जेहन थॉमस का 30 वर्ष की उम्र में निधन, इस बीमारी से थीं पीड़ित

Wed, 22 Mar 2023 08:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ सप्ताह पहले ही जेहन थॉमस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि वह ऑप्टिक न्यूरिटिस से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
जेहन थॉमस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टिकटॉक स्टार जेहन थॉमस का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 30 वर्ष थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेहन माइग्रेन की समस्या से जूझ रही थीं। टिकटॉक स्टार के निधन की जानकारी उनकी दोस्त एलिक्स रीस्ट ने साझा की। बता दें कि टिकटॉक की दुनिया में जेहन की जबरदस्त पॉपुलैरिटी थी। इस प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 72 हजार फॉलोअर्स थे। जेहन के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं।

विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने बतौर विलेन बनकर किया साउथ फिल्मों में डेब्यू, जीता दर्शकों का दिल

फैंस से साझा की थी जानकारी
कुछ सप्ताह पहले ही जेहन थॉमस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि वह ऑप्टिक न्यूरिटिस से जूझ रही हैं। इसके चलते आंख की ऑप्टिक नर्व में सूजन आ जाती है। जेहन ने पांच मार्च को एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस से साझा की थी। 
विज्ञापन

 
बढ़ती गई समस्या
जेहन ने लिखा था, 'मैं ऑप्टिक न्यूरिटिस से जूझ रही हूं। करीब दो वर्ष से मेरे माइग्रेन की वजह तनाव को बताया जा रहा था, लेकिन अब यह बीमारी पता चली है।' इस पोस्ट में जेहन ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने माइग्रेन को नजरअंदाज किया, लेकिन अब समस्या काफी बढ़ गई है। साथ ही उन्होंने हर तरह की मदद देने और मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने के लिए अपने माता-पिता का भी शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

South Films: ब्लॉकबस्टर है इन साउथ एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी, साथ मिलकर देते हैं सुपरहिट फिल्में
 
मासूमों के सिर से उठा मां का साया
जेहन के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि टिकटॉक स्टार अपने पीछे दो मासूम बच्चों- इसहाक और एलिजा को छोड़ गई हैं। जेहन के 11 मार्च के इंस्टाग्राम पोस्ट में वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। इसमें वह अपने दोनों बच्चों को गोद में लेकर तस्वीर क्लिक कराती नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जेहन के बच्चों की उम्र अभी बेहद कम है। मासूम उम्र में दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
Bhola Shankar: चिरंजीवी की 'भोला शंकर' की रिलीज डेट का एलान, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें