हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जोया अख्तर ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ के बारे में एक अपडेट दिया है। उन्होंने इस परियोजना को रद्द करने की खबरों को सिरे खारिज कर दिया। फिल्म निर्माता ने कहा, “हम सिर्फ एक्ट्रेसेस की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।” हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या फिल्म एक ही कलाकार के साथ बनाई जाएगी या क्या प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट इन दिनों 'रामायण' और 'बैजू बावरा' की शूटिंग को लेकर बिजी है, जिसकी वजह से फरहान अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं और उन्होंने फिल्म को आगे बढ़ा दिया है। शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डॉन 2’ के बाद फरहान उनकी इस फिल्म से निर्देशक की कुर्सी पर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। वहीं, यह फिल्म जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित है। वहीं फिल्म की कहानी को लेकर कथित तौर पर कहा जा रहा है कि उनकी यह फिल्म तीन महिलाओं के रोड ट्रिप के बारें में होगी।
Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ किया सेशन कोर्ट का रुख, इस दिन होगी सुनवाई
इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि 'जी ले जरा' के निर्माता इस वर्ष के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर लाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि अभिनेत्रियों की डेट फैक्टर की वजह से फिल्म के रास्ते में बाधाएं पैदा हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जोया अख्तर इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ को लेकर चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें- Vahbiz Dorabjee: 'बार्बी नहीं भैंस है...', बॉडी शेमिंग करने वालों पर वाहबिज का फूटा गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब