दरअसल, वाहबिज दोराबजी ने लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए बार्बी पर एक रील बनाया, जिसे एक्ट्रेस ने मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। क्लिप में कहीं पिंक, ब्लू और येलो कलर की वेस्टर्न ड्रेसेस में वाहबिज बार्बी का डायलॉग रीक्रिएट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर ट्रोल्स ने भद्दे कमेंट्स किये, जिसे देखकर एक्ट्रेस भड़क गईं।
वाहबिज दोराबजी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोलिंग पर अपना गुस्सा निकाला और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। "मुझे अपने बार्बी वाले वीडियो पर इतने तीखे कमेंट्स देखकर निराशा हुई। कुछ लोग लिख रहे हैं कि वह बार्बी नहीं बल्कि भैंस है... पहली बार देखी ऐसी बार्बी और इस तरह के कई कमेंट्स आये। यह बहुत शर्मनाक है कि आज भी लड़कियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समाज को खुश करने के लिए पहुंच से बाहर स्टैंडर्ड्स को बनाए रखें, लेकिन वक्त बदल रहा है और मैं स्टीरियोटाइप्स फॉलो करने से इनकार करती हूं।"