फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: पद्मश्री को लेकर कंगना पर साउथ की एक्ट्रेस ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार हमें नहीं करती नोटिस

Tue, 27 Dec 2022 09:23 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जयसुधा ने कहा कि कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया है, जिससे मुझे कोई परेशानी नहीं। वह बेहद अच्छी अभिनेत्री हैं। मैं कई फिल्मों में काम कर चुकी हूं, लेकिन सरकार ने ध्यान तक नहीं दिया।
विज्ञापन
कंगना रणौत-जयसुधा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोस्त से ज्यादा दुश्मन बनाए। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ तीखे जवाबों के लिए भी जानी जाती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर सोशल मीडिया से लेकर फिल्मों सितारों के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में तेलुगू अभिनेत्री जयसुधा ने कंगना पर निशाना साधा। उन्होंने कंगना को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर सवाल उठाए। साथ ही, सरकार पर साउथ इंडस्ट्री की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


दूसरे सीजन में कई कलाकर हुए शामिल
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एनबीके के साथ मिलकर अनस्टॉपेबल नाम का टॉक शो होस्ट करते हैं। अक्टूबर 2022 में इस टॉक शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ। दूसरे सीजन में अब तक अभिनेत्री जयासुधा, जया प्रदा और राशि खन्ना मेहमान के रूप शामिल हुई थीं। उन्होंने शो के होस्ट के साथ अपनी बातें साझा कीं। 

यह भी पढ़ें:-दुखदः तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन


साउथ इंडस्ट्री को किया जाता है अनदेखा
एपिसोड के दौरान जयासुधा ने सरकार पर आरोप लगाया कि साउथ इंडस्ट्री की अनदेखी की जाती है। बता दें कि जयासुधा अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दक्षिण की कई भाषाओं में काम किया है। वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में भी नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें:-Actress Wear Saree On Wedding Day: जब इन एक्ट्रेस ने भारी लहंगे छोड़ शादी के लिए चुनी साड़ी, लगीं बेहद हसीन
विज्ञापन


10 फिल्मों के बाद कंगना को मिला पद्मश्री
जयसुधा ने कहा कि कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया, जिससे मुझे कोई परेशानी नहीं है। वह बेहद अच्छी अभिनेत्री हैं। उन्हें सिर्फ 10 फिल्में करने के बाद पुरस्कार दे दिया। जयसुधा ने कहा कि मैं कई फिल्मों में काम कर चुकी हूं, लेकिन सरकार ने आज तक ध्यान ही नहीं दिया। इस पर जया प्रदा ने कहा कि हमें यह अवॉर्ड सम्मानपूर्वक पाना चाहिए, न कि मांग कर। 

गिनीज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में विजया निर्मला का नाम
जयसुधा ने कहा कि महिला निर्देशक विजया निर्मला का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इसके बावजूद विजया निर्मला को इतनी सराहना नहीं मिली। कभी-कभी मुझे काफी बुरा लगता है कि सरकार साउथ इंडस्ट्री की सराहना नहीं करती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें