फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Prakash Reddy Death: दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन

Tue, 08 Sep 2020 09:58 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जयप्रकाश रेड्डी का निधन - फोटो : Twitter: @TwoodTrolls
विज्ञापन

तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी (74) का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो आंध्र प्रदेश के गुंटूर में थे। जयप्रकाश को उनके कॉमेडी रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मापुत्रुदू' (Brahmaputrudu) से की थी। 

विज्ञापन


जयप्रकाश ने प्रेमिंचुकुंदाम रा, जयम मनदेरा, समरसिंहा रेड्डी, चेन्नकेशवरेड्डी, छत्रपति, गब्बरसिंग, सीतय्या, नायक, रेसुगुर्रम, मनम, टेम्पर, सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था। 

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जयप्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'तेलुगू सिनेमा और थियेटर ने जयप्रकाश रेड्डी के रूप में एक हीरे को खो दिया। कई दशकों तक उन्होंने अलग अलग यादगार किरदार निभाए। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।'
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

जयप्रकाश रेड्डी का निधन - फोटो : Twitter: @ncbn
जयप्रकाश रेड्डी के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता सुधीर बाबू ने लिखा- 'सुबह एक दुखद घटना के बारे में जानकारी मिली।'

महेश बाबू लिखते हैं कि 'जयप्रकाश रेड्डी का निधन बेहद दुखद है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के वो एक बेहतरीन अभिनेता और कॉमेडियन थे। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार था। उनके परिवार को हिम्मत मिले।'

अभिनेत्री प्रनीता सुभाष लिखती हैं कि 'तेलुगू सिनेमा को भारी नुकसान हुआ।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें