फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी बालासुब्रमण्यम की COVID-19 रिपोर्ट निगेटिव, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट

Mon, 07 Sep 2020 07:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : ANI
विज्ञापन

सदाबहार गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) काफी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमाम दूसरी भाषाओं में सैकड़ों हिट गाने गा चुके बालासुब्रमण्यम की सेहत के लिए उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं करते रहे हैं। चेन्नई के 'एमजीएम हेल्थकेयर' में भर्ती बालासुब्रमण्यम की COVID-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


बालासुब्रमण्यम के बेटे ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट जारी किया है। उन्होंने बताया- हम उम्मीद कर रहे थे कि पिताजी के फेफड़े में सुधार होगा उसके बाद हम उनका वेंटिलेटर हटा सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से हम अभी इस निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि अच्छी खबर यह है कि पिताजी की COVID- 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 

विज्ञापन

एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल एसपी बालासुब्रमण्यम की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उनपर उपचार का असर हो रहा है। बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज साझा करके अपने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। 5 अगस्त को जारी किए इस संदेश में उन्होंने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं। बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें हल्का हल्का बुखार और जुकाम हो रहा था जिसकी वजह से उन्होंने कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया। वह समय 74 साल के हैं।

एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम सबसे ज्यादा फिल्मी गानों में आवाज देने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा जा चुका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें