70-80 के दशक की हिंदी सिनेमा में राज करने वाली दक्षिण भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा 3 अप्रैल को अपना 59वां जन्मदिन मनाएंगी। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। साल 2019 में उन्होंने उत्तरप्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह वहां हार गई थीं। उसके बाद से राजनीति से अभी वो दूर हैं। उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। जया प्रदा की लोकप्रियता ऐसी है आंध्रप्रदेश में जन्मीं अभिनेत्री ने यूपी के रामपुर से चुनाव लड़ा और 2004 से 2014 तक सांसद भी रहीं। वहीं, फिल्मों की बात की जाए तो जया प्रदा ने अपने 30 साल के करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उनकी जोड़ी को जितेंद्र और अमिताभ के साथ लोगों ने खूब पसंद किया।