अपने गानों से सबको दीवाना बना देने वाले गायक हरिहरन का जन्म तीन अप्रैल, 1955 को मुंबई के एक तमिल परिवार में हुआ था। हरिहरन एक संगीत घराने से ही ताल्लुक रखते हैं और यह उन्हें विरासत में मिला है। हरिहरन ने बहुत छोटी ही उम्र से संगीत शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। वह दिन में लगभग 13 घंटे रियाज करते थे। हरिहरन हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, भोजपुरी और मराठी भाषा में भी गाने गा चुके हैं। हरिहरन ने साल 1992 में ए आर रहमान के साथ गाना शुरू किया और तब ही से वह एक जाना-माना नाम बन गए। बता दें कि हरिहरन को पद्मश्री और दो राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनके सुपरहिट गानों के बारे में...