जया प्रदा की पोस्ट
जया प्रदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई है और मुंह वेंटिलेशन मास्क से ढका हुआ है। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिंगापुर के एक स्कूल में आग की घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें पवन कल्याण अन्ना के बेटे मार्क शंकर घायल हो गए हैं। उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करती हूं। इस कठिन समय में परिवार को शक्ति और प्रार्थनाएं।'
Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी के करियर को लेकर लिया ये फैसला? जानिए सिंगर ने क्या कहा?
कई सितारों ने की मार्क के जल्दी ठीक होने की प्रार्थनाएं
कई सितारों और राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर मार्क के स्वास्थ्य के लिए अपनी चिंता व्यक्त की और उनके जल्दी स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। जूनियर एनटीआर और सुधीर बाबू जैसे साउथ सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की थीं। 10 अप्रैल को पवन कल्याण के बड़े भाई और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर मार्क के बारे में अपडेट साझा किया, जिसमें बताया कि वह अस्पताल से घर लौट आए हैं और अभी भी ठीक हो रहे हैं।