रेप जैसे शब्द पर कांग्रेस के एमएलए रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी की राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने इस शर्मनाक बताते हुए, सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बलात्कार पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार की शर्मनाक टिप्पणी पर लोगों और राजनेताओं द्वारा कड़ी आलोचना की जा रही है। रमेश का यह अपमानजनक बयान तब आया जब विधायक विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से समय की मांग करने लगे। अभद्र टिप्पणी के तुरंत बाद, समाजवादी पार्टी की सांसद व दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन भड़क गई।
जया बच्चन ने कहा कि यह शर्मनाक हरकत है। कांग्रेस को एमएलए रमेश कुमार पर बेहद सख्त कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि…सदन में ऐसी बात बोलने की तो छोड़ो, कोई ऐसा सोच भी न सके। उन्होंने कहा, “यह बहुत ही घिनौना मामला है। ऐसी मानसिकता वाले लोगों को सभा में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" अपमानजनक टिप्पणियों को 'शर्मनाक' करार देते हुए, जया ने एएनआई से कहा कि विधायक के शर्मनाक व्यवहार पर पार्टी को उनसे सख्ती से निपटना चाहिए।
कर्नाटक विधानसभा में संवेधानिक पद पर आसीन रह चुके, पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि देखिए, एक कहावत है- जब बलात्कार को नहीं रोक पांए, तो लेट जाइए और इसका आनंद लीजिए। उन्होंने आसीन अध्यक्ष से कहा कि आप ठीक इसी स्थिति में हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बयान पर सख्य कार्रवाई करने की बजाए विधानसभा में मौजूद अध्यक्ष हंसी के ठहाके लगाने लगे और किसी ने भी उनके इस भद्दे बयान पर कोई आपत्ति नहीं जताई।