दरअसल, सोशल मीडिया पर 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मीडिया के सामने पोज देने के लिए अनुपम खेर जया बच्चन का स्टेज पर स्वागत करते हैं। उनके पीछे कंगना रणौत खड़ी हैं, जो जया बच्चन को हंसते हुए लगातार देख रही हैं। लेकिन जया बच्चन बाकि सबसे बातें करने और पोज देने में कंगना को पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं।
Malaika-Arjun: जल्द शादी करने वाले हैं मलाइका-अर्जुन? अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत
दरअसल, हुआ ये कि जब जया बच्चन कंगना के करीब आईं तो वह मुस्कुराईं और ऐसा लगा कि उन्होंने 'हैलो जया जी' कहा। हालांकि, जया ने कंगना को कोई जवाब नहीं दिया और अनुपम खेर के साथ तस्वीरें क्लिक कराने लगीं। अब सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत अजीब मुलाकात थी', तो दूसरे ने लिखा, 'कंगना कैसे उम्मीद कर सकती हैं कि वो उनसे बात करेंगी। कंगना शायद भूल जाती है वो क्या कारनामे कर चुकी हैं।'
Alia-Ranbir: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें