निर्देशक राकेश कुमार का 10 नवंबर को कैंसर के चलते 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज उनकी याद में प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें शबाना आजमी, इंद्र कुमार समेत इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए।
दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश कुमार का 81 वर्ष की आयु में 10 नवंबर को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। निर्देशक राकेश कुमार की याद में आज उनके यहां प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें शबाना आजमी, इंद्र कुमार समेत इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। वहीं दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन भी राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंची। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग उदासी देखी जा सकती थी।
अमिषेक बच्चन के साथ प्रार्थना सभा में पहुंचीं जया बच्चन
निर्देशक राकेश कुमार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ने लंबे समय तक साथ काम किया है। फिलहाल अमिताभ बच्चन को राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में नहीं देखा गया लेकिन जया बच्चन के साथ में उनके बेटे अभिषेक बच्चन नजर आए।
निर्देशक राकेश कुमार के निधन से बेहद दुखी हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और निर्देशक राकेश कुमार का कई फिल्मों में साथ रहा है और उनके निधन से बिग बी को गहरा दुख हुआ है, यहां तक कि अमिताभ बच्चन ने उनके अंतिम संस्कार में जाने से भी इंकार किया। उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि 'नहीं, मैं उनके अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचाउंगा, क्योंकि मैं राकेश को इस तरह से नहीं देख पाउंगा।