फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने खास अंदाज में जूही चावला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 13 Nov 2022 07:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री जूही चावला आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
रवीना टंडन, जूही चावला - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जूही चावला आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम से बेहद खूबसूरत पलों की तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही जूही के लिए नोट भी साझा किया है।

Rajkummar Rao: महज इतनी थी राजकुमार राव की पहली सैलरी, घर के सामान के लिए खर्च कर डाले थे सारे पैसे

जूही चावला के साथ रवीना ने साझा कीं खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें
विज्ञापन

रवीना ने अपने इंस्टाग्राम से जूही चावला के साथ कई थ्रोबेक तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें दोनों को एक जैसे पोज करते देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देखते हुए खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दो कोलाज शेयर किए हैं जिनमें से एक पुरानी तस्वीर है तो वहीं दूसरी हालिया है।
 

Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?

 

जूही चावला के लिए रवीना ने लिखा खास नोट
विज्ञापन

रवीना ने यादों का पिटारा साझा करते हुए जूही चावला के लिए नोट भी लिखा है। पोस्ट शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय डियर जू!!! (जूही चावला)" आपकी खिलखिलाहट भरी हंसी हमेशा हमारे दिनों को रोशन करे! कई साल का प्यार और खुशी! रवीना की इस पोस्ट पर जूही चावला ने भी अपना रिएक्शन दिया और  लिखा- "थैंक्यू थैंक्यू थैंक्यू मेरी डियरेस्ट रवीना"।
 


फैंस ने लुटाया प्यार
रवीना की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। संजय कपूर ने भी कमेंट बॉक्स में जूही चावला को बर्थडे विश किया। वहीं एक प्रशंसक ने लिखा- 'रवीना आप बहुत ही गॉर्जियस स्टनिंग और खूबसूरत हो'।
विज्ञापन

 

Mithun Chakraborty: बायोपिक बनने की बात पर छलका मिथुन चक्रवर्ती का दर्द! बोले- मैं नहीं चाहता कि...










 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें