पठान
दुनियाभर में शाहरुख खान के स्टारडम को दोबारा जिंदा करने वाली फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार किया था। सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन, शाहरुख, दीपिका और जॉन की अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली 'पठान' से बॉलीवुड के बादशाह ने बड़े पर्दे पर चार साल बाद धमाकेदार वापसी की थी। इस फिल्म के गानों से लेकर इसके हर डायलॉग तक का जलवा अभी भी लोगों के दिलों में जिंदा है। भारत के साथ ही शाहरुख खान का चार्म दुबई में भी दिखाई दिया था। र्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। शाहरुख खान, ट्रेलर से प्रदर्शित होने के समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थे।
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में थी। वरुण-कृति की फिल्म के मेकर्स ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बेहद ही खौफनाक अंदाज में नजर आए वरुण धवन की 'भेड़िया' के ट्रेलर को रिलीज से ठीक पहले बड़े स्तर पर दर्शके के सामने पेश किया गया था। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने दुबई की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर इसका ट्रेलर जारी किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को भी बढ़ा दिया था।
83
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' की कहानी 1983 के विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। '83' में दिखाया गया था कि कैसे पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। रणवीर सिंह, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कबीर खान दुबई भी पहुंचे थे। दीपिका और रणवीर सिंह को यहां बेहद ही शानदार तोहफा मिला था क्योंकि दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर फिल्म '83' का ट्रेलर दिखाया गया था। रणवीर के साथ दीपिका भी उस समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थी। रणवीर सिंह की फोटो बुर्ज खलीफा पर देखकर दीपिका बहुत भावुक हो गई थीं।
विक्रम
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्मों में वापसी को चिन्हित करने वाली फिल्म 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से लेकर लोगों दिलों को छुआ था। 'विक्रम' की रिलीज से पहले इसके मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान 'विक्रम' के अभिनेता कमल हासन और निर्माता मौजूद थे।
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 9
- फोटो : सोशल मीडिया