फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3: 'डॉन 3' में रणवीर सिंह की कास्टिंग के सपोर्ट में उतरे बाबिल, अभिनेता को बताया इंडस्ट्री का चमकता सितारा

Sun, 03 Sep 2023 07:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब बाबिल खान ने फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह के विवाद पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'डॉन 3' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस का बज हाई है। वहीं, जब से पता चला है कि रणवीर सिंह इस मूवी में लीड रोल में नजर आएंगे, तब से नेटिजन्स के बीच खलबली मची हुई है। जहां एक वर्ग इस मल्टी टैलेंटेड स्टार को 'डॉन' के रूप में देखने के लिए उत्साहित है। वहीं, एक दूसरा वर्ग रणवीर को इस फिल्म में स्वीकार नहीं कर पा रहा है और अभिनेता को लगातार ट्रोल कर रहा है। अब बाबिल खान ने फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह के विवाद पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे बाबिल
बाबिल खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह के विवाद पर खुलकर बात की है। युवा अभिनेता बाबिल ने कहा कि जब आपको बहुत अधिक नफरत मिलती है और आप उससे जीत की तरफ आगे बढ़ते हैं और फिर आपको प्यार भी उसी स्तर का मिलता है। बाबिल ने आगे हीथ लेजर का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था।

Vijay Deverakonda: यदाद्री मंदिर सिर झुकाने पहुंचे विजय देवरकोंडा, एक्टर की झलक पाने के लिए मची अफरा-तफरी

हीथ लेजर का उदाहरण देते हुए ट्रोलिंग को बताया गलत
बाबिल ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘आज एक अभिनेता की लोकप्रियता और काम पाने की क्षमता सोशल मीडिया पर निर्भर करती है। उन्हें ईमानदारी और दिखावे के बीच की बारीक रेखा पर चलना चुनौतीपूर्ण लगता है।’ बाबिल का कहना है कि उनका सोशल मीडिया फीड उनके दिवंगत पिता इरफान खान और मां सुतापा की कहानियों और किस्सों से भरा हुआ है। इसके बावजूद उन्हें दर्शकों से अपनी बात कहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अभिनेता ने कहा कि लोगों को यह विश्वास दिलाना कि आप जो बोल रहे हैं, वह सच है। आज के समय में सबसे मुश्किल काम है।

Jawan: शाहरुख खान ने हिरानी को दिखाए 'जवान' के कुछ सीन, जानें कैसी थी 'डंकी' के डायरेक्टर की प्रतिक्रिया

विज्ञापन

बाबिल ने रणवीर को बताया इंडस्ट्री का चमकता सितारा
डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर की कास्टिंग पर बाबिल ने कहा,‘रणवीर फिल्म दृढ़ रहेंगे और चमकेंगे। शाहरुख खान को रिप्लेस किए जाने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है जिसका कोई मतलब नहीं है। स्क्रिप्ट के हिसाब से कलाकारों का चुनाव होता है। इसे ज्यादातर दर्शक समझ नहीं पाते हैं।’ 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें