फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zinda Banda Song: शाहरुख खान की जवान का जिंदा बंदा गाना रिलीज, शानदार लुक में थिरकते नजर आए SRK

Mon, 31 Jul 2023 01:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता मस्ती में थिरकते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म जवान का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर अभी फैंस के बीच बज बना हुआ है। आज सुबह शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी फिल्म का पहला गाना जिंदा बंदा आज रिलीज होने वाला है। इस घोषणा के बाद से फैंस लगातार टकटकी लगाए गाने का इंतजार कर रहे थे। जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता मस्ती में थिरकते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


कैसा है गाना
जिंदा बंदा गाने की शुरुआत वसीम बरेलवी के शेर से हुई है- 
उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है
जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है।

इसके बाद शाहरुख खान फिल्म के गाने जिंदा बंदा में शाहरुख खान बेहद शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, रिलीज होते ही ये गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में शाहरुख खान इतने जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं कि फैंस उन्हें गाने में देखकर गदगद हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान के इस गाने पर 15 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस गाने में कई शहरों के 1000 डांसर्स शामिल हुए हैं। बता दें कि गाने को शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम पर रिलीज किया है।

तमिल और तेलुगू में भी हुआ रिलीज
जिंदा बंदा गाना सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू में भी वंधा एडम और धुम्मे धुलिपेला नाम से रिलीज हुआ है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी। खास बात है कि इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका और नयनतारा भी एक्शन अवतार में दिखेंगी। इसके अलावा विजय सेतुपति भी फिल्म में दमदार भूमिका निभाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें