फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम की करेंगे मेजबानी, मन्नत में शानदार पार्टी का किया आयोजन

Thu, 16 Nov 2023 10:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम आज रात बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान द्वारा आयोजित भव्य पार्टी की शोभा बढ़ाने वाले हैं। यह पार्टी शाहरुख के मन्नत में होगी। 
विज्ञापन
शाहरुख खान और डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम इस समय भारत में हैं। मुंबई के वानखेड़े के स्टेडियम में 15 नवंबर को वह भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का आनंद लेते हुए नजर आए। डेविड ने सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और बॉलीवुड की अन्य हस्तियों के साथ यह मैच देखा। इसके बाद वह अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा द्वारा उनके घर में आयोजित पार्टी में शामिल हुए। अब खबर सामने आ रही है कि डेविड बेकहम आज रात, 16 नवंबर को शाहरुख खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

शाहरुख की पार्टी में शामिल होंगे डेविड बेकहम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम आज रात बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान द्वारा आयोजित भव्य पार्टी की शोभा बढ़ाने वाले हैं। यह पार्टी शाहरुख के मन्नत में होगी। पार्टी में कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।  


सलमान खान ने इस कारण नहीं की शादी, पिता ने किया था खुलासा
विज्ञापन


सोनम की पार्टी में कैज़ुअल कपड़ों में दिखे डेविड

सोनम कपूर द्वारा आयोजित पार्टी में फुटबॉलर डेविड बेकहम कैज़ुअल कपड़े में नजर आए थे। उन्होंने मैचिंग ट्राउजर और स्नीकर्स के साथ काली टी-शर्ट पहनी हुई थी। वहीं सोनम रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपनी साड़ी को उन्होंने लंबी आस्तीन वाली डिजाइनर सफेद ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। वहीं उनके पति आनंद आहूजा देसी लुक में काले रंग का कुर्ता, मैचिंग जैकेट और सफेद पैंट में नजर आए थे।  

विज्ञापन

बिग बॉस के घर से भागने की कोशिश कर चुके हैं ये कंटेस्टेंट

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

सोनम कपूर द्वारा आयोजित पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, आज डेविड बेकहम के किंग खान की पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म डंकी में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वह फिल्म 'जवान' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।


Zoya Akhtar: 'द आर्चीज' में स्टार किड्स को कास्ट करने से पहले असमंजस में थीं जोया, इस कारण किया था काफी विचार
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें