फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AskSRK: 'जिंदा बंदा गाना आप पर सूट नहीं करेगा', फैन के इस सवाल का किंग खान ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 11 Aug 2023 02:15 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'जवान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस दौरान किंग खान ने ट्विटर पर हैशटैग आस्क एसआरके सेशन रखा और फैंस से जुड़े सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन
शाहरुख खान, जिंदा बंदा गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'जवान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  हाल ही में जवान के मेकर्स ने फिल्म का जिंदा बंदा गाना रिलीज किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, दूसरे गाने को लेकर अभी तक निर्माताओं या एसआरके की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस दौरान शाहरुख ने ट्विटर पर हैशटैग आस्क एसआरके सेशन रखा और फैंस से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने कहा कि 'जिंदा बंदा' गाना उन पर सूट नहीं करेगा। इस बात पर अभिनेता ने काफी हैरान कर देने वाला जवाब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
गुरुवार को #AskSRK सेशन के दौरान एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''सर जी ये जिंदा बंदा गाना आपने बिल्कुल सूट नहीं किया। अगला गाना कब आएगा. #AskSrk।” जिस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, “माफ करना भाई। अगला वाला तुम्हारे साइज का सूट बनाऊंगा!! पैंट पायजामा तुम खुद ले लेना....#जवान।”

 

जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य यूजर ने लिखा, “एसआरके सर, आप #जवान प्रीव्यू में कह रहे हैं, “जब मैं विलेन बनता हूं तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता” बात गलत नहीं है, लेकिन आप खुद पर घमंड क्यों कर रहे हैं!? खुद की तारीफ, खुद ही करना अच्छी बात नहीं है एसआरके सर। #आस्कएसआरके #जवान7सितंबर2023 #जवान #एसआरके।” शाहरुख खान ने फैन को एक और करारा जवाब देते हुए कहा, 'ठीक है कल से तुम मेरी तारीफ शुरू कर दो। मैं चुप रहूंगा...अगला प्रीव्यू साइलेंट वाला डालूंगा। तुम डब कर लेना जो मन चाहे। #जवान।”
 
विज्ञापन

जवान में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' के प्रचार के लिए अपने फैंस के एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। सवाल-जवाब सेशन से पहले किंग खान ने 'जवान' का एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति एक साथ एक्शन मोड में नजर आए। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन शुरू किया। 'जवान' सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- Adipurush OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष', दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें