फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ask SRK: शाहरुख खान ने सनी देओल संग दूर किए गिले-शिकवे! 'गदर 2' की तारीफ में किंग खान ने कही यह बात

Sat, 26 Aug 2023 10:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से सनी देओल की 'गदर 2' से जुड़ा सवाल पूछ लिया, जिसके बाद अभिनेता ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सनी देओल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। किंग खान लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए व्यस्त हैं। शाहरुख ने जो तरीका 'पठान' के प्रचार के लिए अपनाया था, ठीक उसी तरह से अब वह 'जवान' का भी प्रमोशन कर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'आस्क एसआरके' सेशन के साथ फैंस से जुड़े।

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आज, 26 अगस्त को शाहरुख खान ने 'आस्क एसआरके' सेशन रखा, जहां उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों के दिलचस्प जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सनी देओल और अमीषा पटेल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' का भी रिव्यू किया। बता दें कि 'गदर 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। हाल ही में इसने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'गदर 2' अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

Jawan Advance Booking: मुंबई में मिनटों में हाउसफुल हुए सिनेमाघर, रिकॉर्ड तोड़ने की ओर शाहरुख की फिल्म 'जवान'

शाहरुख खान- सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में बातचीत के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या उन्होंने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' देखी है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हां, बहुत पसंद आया।' बता दें कि शाहरुख 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में सनी देओल के साथ काम कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन

जवान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें 'जवान' के बारे में तो इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने पहली बार एटली के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सात  सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान के पास पाइपलाइन में 'डंकी' भी है। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' में तापसी पन्नू भी हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कथित तौर पर, डंकी का टीजर दिवाली पर रिलीज होगा।

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म का रनटाइम आया सामने, जानें कितने मिनट लंबी होगी 'जवान'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें