फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया जवान का बीटीएस वीडियो, फैंस जमकर कर रहे तारीफ

Tue, 26 Sep 2023 10:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म की सफलता के बीच रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इसके कार चेज सीक्वेंस के पर्दे के पीछे का वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म जवान की धुआंधार कमाई के बाद इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से ही टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सभी कलाकारों की दमदार अदाकारी और मंत्रमुग्ध कर देने वाले गाने के साथ फिल्म के एक्शन सीक्वंस सभी उम्र के लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Bollywood: इन एक्ट्रेस ने अपने शादी के जोड़े पर खर्चे थे लाखों रुपये, लिस्ट में परिणीति का नाम भी शामिल

बीटीएस वीडियो आया सामने
फिल्म की सफलता के बीच रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इसके कार चेज सीक्वेंस के पर्दे के पीछे का वीडियो साझा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इस खतरनाक स्टंट को पूरी टीम ने मिलकर अंजाम दिया। वीडियो की शुरुआत में सेट पर एटली, स्पाइरो और अन्य लोग स्क्रिप्ट पढ़ते हुए देखे जा सकते हैं। इस क्लिप में एटली को अपनी टीम से कहते हुए सुना जा सकता है, "रैंप आखिरी निशान है। आप रैंप से आगे नहीं जा सकते।"

लोग कर रहे जमकर तारीफ
वीडियो को शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने इसे कैप्शन दिया, "3... 2... 1... एक्शन। जवान के सबसे रोमांचक दृश्यों में से एक की मेकिंग पर एक नजर डालें। अभी अपने टिकट बुक करें।" इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पूरी टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म में नजर आए ये सितारे
बता दें जवान सात सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में नयनतारा और शाहरुख के अलावा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा सहित कई अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म में एक विशेष कैमियो करती दिखी हैं। फैंस को उनका यह रोल काफी ज्यादा पसंद आया है।
Taapsee Pannu: बतौर निर्माता तापसी पन्नू की पहली फिल्म थिएटर में रिलीज के लिए तैयार, इस दिन दस्तक देगी 'धक धक'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें