हाल ही में जावेद अख्तर से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान बायकॉट ट्रेंड को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमें भारतीय फिल्मों का सम्मान करना चाहिए।' फेस्टिवल के अलावा जावेद अख्तर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भारतीय सिनेमा को 'दुनिया के सबसे मजबूत सद्भावना दूतों में से एक' करार दिया। उन्होंने कहा, 'हम फिल्मों से प्यार करते हैं, चाहे वे दक्षिण, उत्तर या पूर्व से हों। फिल्मों के प्रति हमारा गहरा लगाव है। यह हमारे डीएनए में है। कहानियां हमारे डीएनए में हैं। हमारी फिल्मों में गाने हमेशा से रहे हैं, यह कोई नई बात नहीं है।'
Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया
बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने कहा, 'दुनियाभर में लोग भारतीय सितारों को जानते हैं, कभी-कभी हॉलीवुड सितारों से भी ज्यादा। अगर आप जर्मनी जाते हैं और किसी को बताते हैं कि आप एक भारतीय हैं, तो उनका पहला सवाल होगा कि क्या आप शाहरुख खान को जानते हैं? हमारे लोग और हमारी फिल्में दुनिया में भारत के लिए सद्भावना फैला रही हैं। हमें इन्हें बचाना चाहिए।' बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।
Percy Hynes White: नेटफ्लिक्स सीरीज 'वेडनेसडे' के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग