परेश रावल और जावेद अख्तर ने श्रीनगर के डीएसपी की हत्या की निंदा की है। कश्मीर में पुलिस ऑफिसर और हरियाणा में चार मुस्लिमों की हत्या होने पर उन्होंने लोगों से सवाल किया कि 'हम कहा जा रहे हैं?'
जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, 'भाइयों और बहनों, हम लोगों को सोचने की जरूरत है कि आखिर हम कहां जा रहे हैं।' श्रीनगर की एक मस्जिद में भीड़ ने 57 वर्षीय डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित पर अटैक किया और उसकी हत्या कर दी। वहीं हरियाणा में भीड़ ने ट्रेन में एक की हत्या कर दी जिसमें उसके तीन दोस्त घायल हो गए।
जब एक सोशल मीडिया यूजर ने जावेद अख्तर से सवाल किया, 'ऑफिसर एक ऑफिसर था लेकिन वो चार लोग मुसलमान थे। हम कहां जा रहे हैं जावेद जी?'
इसके जवाब में जावेद अख्यर ने लिखा, 'उस ऑफिसर का नाम अयूब था, लेकिन मायने ये रखता है कि वो पुलिस ऑफिसर था जिसकी कश्मीर में मुस्लिम भीड़ ने हत्या कर दी।'
Lynching of an officer in Kashmir n four innocent Muslims in Haryana. Brothers n sisters We all need to think calmly where are we going .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) June 24, 2017
वहीं बीजेपी एमपी परेश रावल ने लिखा, 'मोहम्मद अयूब की हत्या शुक्रवार को एक मस्जिद के सामने, रमजान के पवित्र महीने में की गई। मोहम्मद अयूब के लिए अवॉर्ड वापसी वाले लोग कहां है?'
Mirwaiz only can hear firecrackers on the other side of the border but not the pierceing screams of Ayub pandit across the room !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) June 23, 2017
For Mohammad Ayub Where are award Wapsi jerks n liberal louts n the whole termite clan ?
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) June 23, 2017
Mohammad Ayub is lynched just
Outside mosque ,on Friday n in the holy month of Ramadan !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) June 23, 2017
ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली जो सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहती हैं। उन्होंने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया, हम उस समय में रह रहे हैं जहां कानून भीड़ के हाथ में है। वो लोग मासूमों की हत्या कर रहे हैं फिर वो चाहे दादरी, राजस्थान या कश्मीर में हो। दुख का समय।
We the liberals r all here Mr Rawal.The question is be it Dadri, Rajasthan Kashmir etc where are d law enforcers? Why dont u condemn them https://t.co/qVB1HPhkI0
— Farah Khan (@FarahKhanAli) June 24, 2017