गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सभागार में जावेद अख्तर के साथ परिचर्चा का आयोजन हु
निवासियों के विरोध पर क्या बोले जावेद अख्तर?
कॉकरोच जनता पार्टी के मुंबई विरोध-प्रदर्शन के दिन, जावेद अख्तर ने शिवाजी पार्क के निवासियों के विरोध से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे बहुत खुशी है कि शिवाजी पार्क के कुछ निवासी शोर-शराबे को लेकर संवेदनशील हो रहे हैं और अधिकारियों से आज शिवाजी पार्क में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मुझे सौ प्रतिशत यकीन है कि जब भी महाराष्ट्र की किसी राजनीतिक पार्टी का कोई जलसा शिवाजी पार्क में आयोजित होगा, तो वे उतनी ही या उससे भी ज्यादा सख्ती से यही आपत्ति जताएंगे।'
यूजर ने गीतकार की समझदारी पर उठाया सवाल
अख्तर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक व्यक्ति ने दावा किया कि उन्हें शायद यह भी नहीं पता कि विरोध किस बारे में है।
लेखक ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अनुभवी लेखक जावेद ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'क्या कह रहे हैं आप! मुझे लगा कि यह विरोध चुनाव आयोग के खिलाफ है, जो एक पूरी तरह से स्वतंत्र संस्था मानी जाती है और सरकार का हिस्सा नहीं है। मेरे दोस्त, कृपया मुझे बताएं, आपको क्यों लगता है कि चुनाव आयोग का विरोध करना सरकार का विरोध करना है?'