फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय वर्मा: 'क्राइम मास्टर गोगो...', एक्टर का अतरंगी लुक देख यूजर्स हैरान, वायरल हुईं तस्वीरें; जानें रिएक्शन

Fri, 02 Oct 2026 06:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान अभिनेता विजय वर्मा का ऐसा अतरंगी अंदाज देखने को मिला कि फैंस भी हैरान रह गए। अब इस लुक के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय वर्मा अपने अलग और एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक इवेंट में विजय ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था, लेकिन उनका यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ ज्यादा ही अलग लगा। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। 
विज्ञापन


कैसा था विजय वर्मा का लुक? 
विजय वर्मा ने इस इवेंट के लिए एक फिटेड ब्लैक टॉप पहना था, जिसमें क्रिस-क्रॉस पैटर्न और कई कट-आउट डिटेल्स थीं। उनके आउटफिट से ब्लैक फैब्रिक की लंबी-लंबी स्ट्रिप्स भी जुड़ी हुई थीं, जो उनके पोज देने के दौरान नजर आ रही थीं। उन्होंने इस टॉप को ब्लैक लेदर पैंट के साथ पेयर किया था।

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम 3' की दमदार शुरुआत, क्या बनेगी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर? जानें कितना कमाया
विज्ञापन


अपने इस पूरे लुक को विजय ने बड़े ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने एक्सेसरीज काफी कम रखीं और अपने हेयरस्टाइल को भी सिंपल रखा। हालांकि, उनके इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके आउटफिट की ही हुई।
विज्ञापन

विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने दिया मजेदार रिएक्शन 
  • मुंबई इवेंट से विजय वर्मा के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके फैशन लुक पर कमेंट करना शुरू कर दिया।
  • एक यूजर ने उनके लुक को 'क्राइम मास्टर गोगो' से जोड़ दिया।
  • वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आखिर विजय वर्मा के फैशन डिजाइनर कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्या पहना है।
  • एक यूजर ने विजय के लुक की तुलना उर्फी जावेद से करते हुए उन्हें उनका 'मेल वर्जन' बताया।
देखें वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें