फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- बिग बॉस 14 से निकलते ही मिली रेप की धमकी

Tue, 05 Sep 2023 10:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
टीवी की क्यूट एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं और अब तो खबर है कि बॉलीवुड की राह भी पकड़ चुकी हैं। अपने चुलबुले स्वभाव और दिलकश अदाओं की बदौलत ये एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती है। कई पॉपुलर सीरियल में काम करने के अलावा हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लेना उनके करियर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। हालांकि इसकी वजह से जैस्मिन को बुरे अनुभवों का भी सामना करना पड़ा, जिसका उन्होंने खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत करते हुए जैस्मिन भसीन ने अपनी बिग बॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑनलाइन ट्रोलर्स से रेप की धमकियां मिलने को याद किया और बताया कि वह इससे कैसे निपटीं। जैस्मीन ने आगे बताया कि इस तरह से ट्रोल होने और धमकियां मिलने के बाद वह काफी डर गई थीं। इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर काफी गहरा पड़ा था। हालात इतने बुरे थे कि उन्हें मेंडल हेल्थ को लेकर डॉक्टर से मदद लेनी पड़ी। जैस्मीन ने कहा कि इस बुरे दौर में उनकी फैमिली और करीबी दोस्तों ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram/jasminbhasin2806
जैस्मिन भसीन ने बताया कि ट्रोलिंग तो छोड़िए जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर निकली तो लोगों ने मेरे खिलाफ जमकर जहर उगला और मुझे खूब गालियां दीं। जब इतने पर भी ट्रोल करने वालों का मन नहीं भरा तो उन्होंने मुझे जान से मारने और रेप करने की धमकियां तक दीं। इतना सब कुछ मुझे सिर्फ इसलिए झेलना पड़ा, क्योंकि मैंने एक ऐसे शो में काम किया, जिसमें लोगों ने मुझे पसंद नहीं किया।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर ‘शक्ति’ का एक और संस्करण, अंडरवर्ल्ड और पुलिस में अटकी ‘बंबई मेरी जान’

4 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जैस्मिन ने कहा कि उस दौरान, हेट इतनी ज्यादा थी कि इसने वास्तव में मुझे डिप्रेशन में डाल दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में उन्हें समझ आया कि उन्हें रेप की धमकियां भेजने वाले ऑनलाइन ट्रोलर्स की कोई पहचान नहीं है। जैस्मीन ने कहा कि उनसे नफरत करने वाले सिर्फ नाममात्र के लोग हैं जो कभी भी पब्लिकली उनके खिलाफ कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली गोनी-जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिग बॉस 14 में रहने के दौरान जैस्मिन को एक्टर अली गोनी से प्यार हो गया था। जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली किया है, तब से फैंस इस जोड़ी के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षा का असली महत्व समझाती हैं ये फिल्में, मनोरंजन करने के साथ गंभीर मुद्दों पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें