फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण: जान्हवी के मजाक पर नाराज हुए लोग, तारा पर तंज कसने का आरोप; वीर पहाड़िया से जुड़ा है मामला

Thu, 29 Oct 2026 03:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं।
  • शो 'कॉफी विद करण' में उन्होंने अभिनेता वीर पहाड़िया को डेटिंग से जुड़ी एक सलाह दी। 
  • इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आईं। शो में रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान जान्हवी ने कुछ ऐसा कहा, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं। शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान होस्ट करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि वह वीर पहाड़िया को डेटिंग को लेकर क्या सलाह देना चाहेंगी। बता दें कि वीर, जान्हवी के पार्टनर शिखर पहाड़िया के भाई हैं।

इस सवाल के जवाब में जान्हवी ने कहा, 'उसे कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना।' (Never Take Her To A Concert) 

जान्हवी की यह बात सुनकर वरुण धवन, करण जौहर और शो में नजर आए अर्जुन कपूर भी कुछ देर के लिए शांत हो गए। जान्हवी ने इस बात पर आगे कोई सफाई नहीं दी, लेकिन उनका यह छोटा-सा जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
Trending Videos

तारा सुतारिया, एपी ढिल्लों और वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी के बयान पर क्यों नाराज हुए लोग?
जान्हवी के इस बयान को लोग दिसंबर 2025 में हुए उस कॉन्सर्ट से जोड़ रहे हैं, जिसमें तारा सुतारिया ने सिंगर एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया था। उस दौरान एपी ढिल्लों ने तारा को गले लगाया और उनके गाल पर किस किया था। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तारा और वीर के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं। कुछ लोगों ने वीर के रिएक्शन को लेकर भी सवाल उठाए थे। हालांकि, वीर ने बाद में स्पष्ट किया था कि उनके असहज दिखने का दावा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा वीडियो कॉन्सर्ट के किसी दूसरे हिस्से का था।

वहीं, तारा ने भी अपने बारे में फैलाई जा रही गलत बातों और कथित पेड पीआर कैंपेन पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

कॉफी विद करण में वरुण धवन और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर जान्हवी को सुननी पड़ी खरी-खोटी
अब जान्हवी के बयान के बाद एक बार फिर यह पुराना मामला चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके मजाक को गलत बताया। एक यूजर ने लिखा, 'दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाना मजेदार नहीं, बल्कि शर्मनाक है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि सिर्फ एक हैम्पर जीतने के लिए जान्हवी ने इतना नीचे गिरना ठीक समझा।

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जान्हवी चाहतीं तो किसी दूसरी महिला पर तंज कसने के बजाय इस सवाल का जवाब देने का कोई और तरीका चुन सकती थीं।

ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण 9: ईशान को डेट कर रही थीं जान्हवी! जमकर की बॉयफ्रेंड की तारीफ; ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया बड़ा बयान

हालांकि, कॉन्सर्ट में हुई घटना को लेकर अब तक सामने आई बातों से यह साबित नहीं होता कि तारा और वीर के रिश्ते में क्या हुआ था या उनके अलग होने की असली वजह क्या थी। दोनों ने अपने ब्रेकअप की सटीक वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है। ऐसे में जान्हवी के बयान ने एक बार फिर इस पुराने विवाद को हवा दे दी है।

देखें वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें