प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने भी
करवा चौथ का त्योहार मनाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'क्या ऐसा सिर्फ मुझे लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है।'
कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा करवा चौथ की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'करवा चौथ वाइब्स पूरी तरह छाई हुई हैं! मेहंदी, खाना-पीना, परिवार के साथ मस्ती और ढेर सारा प्यार!
हिना खान
टीवी अभिनेत्री हिना खान ने करवा चौथ पर मेहंदी लगाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपने पति का हाथ पकड़ा है। पोस्ट के कैप्शन में हिना ने लिखा, 'करवाचौथ की बधाई। अगर मेरी मेहंदी पसंद आई तो मुझे टैग करो।'
महीप कपूर
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने करवा चौथ की झलक दिखाई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में मेरा करवा चौथ। ढेर सारी यादें। सभी खूबसूरत महिलाओं को करवाचौथ की बधाई।'