फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर का फिर धड़क रहा एक दूसरे के लिए दिल? वीडियो हुआ वायरल

Sun, 18 Dec 2022 05:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर का नाम पिछले कुछ दिनों से ओरहान अवात्रामणि के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन अब हाल ही में उन्हें कथित पूर्व बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर बी-टाउन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम ओरहान अवात्रामणि के साथ जोड़ा जा रहा है और अब एक हालिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिखर पहाड़िया संग पार्टी एंजॉय करती दिखीं जान्हवी कपूर
अलग-अलग सोशल मीडिया पेज से साझा किए गए वीडियो में जान्हवी कपूर को शिखर पहाड़िया संग एक पार्टी में देखा जा सकता है। जिसमें एक्ट्रेस को बेज रंग की  प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसके ऊपर उन्होंने ब्लेजर टीमअप किया था, वहीं शिखर पहाड़िया ब्लैक जैकेट में डैशिंग लुक में नजर आए। अब यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 

Kangana Ranaut: संसद परिसर में 'इमरजेंसी' की शूटिंग करना चाहती हैं कंगना रणौत, लोकसभा सचिवालय से मांगी अनुमति

विज्ञापन

यूजर्स बोले ओरहान अवात्रामणि कौन है?
साझा किए गए वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "तो फिर ओरी (ओरहान अवात्रामणि) कौन है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- "दिल तोड़ तोड़ दिया।" एक अन्य ने लिखा- "असली बॉयफ्रेंड है तो भईया मैं लिख देती हूं पहले ब्रेकअप होगा।" अब एक बार फिर से दोनों को लेकर कयास तेज होने लगे हैं हालांकि जान्हवी कपूर या फिर शिखर पहाड़िया ने इस बारे में कभी कोई पब्लिकली अनाउंसमेंट नहीं किया है। 

यहां देखें वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें