फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर की नई फिल्म का हुआ एलान, 'उलझ' में आईएफएस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Wed, 10 May 2023 12:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा अभिनीत 'उलझ' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
उलझ - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी एक और नई फिल्म का एलान हो चुका है। जल्द ही वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा अभिनीत 'उलझ' में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने आज बुधवार को यह घोषणा की है कि जान्हवी थ्रिलर फिल्म 'उलझ' में अभिनय करेंगी। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी हैं।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
मेकर्स ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म और स्टार कास्ट की जानकारी दी है। फिल्म में राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरू होगी। फिल्म में जान्हवी एक इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर बनेंगी।

Priyanka Chopra: हॉलीवुड में काम करने पर शाहरुख के कमेंट पर प्रियंका का पलटवार, कहा- कंफर्ट जोन से बाहर आए

फिल्म पर क्या बोलीं जान्हवी
फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा कि जब मुझे 'उलझ' की स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच किया गया तो इसने मुझे तुरंत आकर्षित कर लिया। एक एक्ट्रेस के रूप में मैं लगातार ऐसी स्क्रिप्ट्स की तलाश में रहती हूं, जो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर करे और कुछ अलग करने का मौका मिले।

Arjun Rampal: साउथ सिनेमा में अभिनय की पारी खेलने को तैयार अर्जुन, नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म से करेंगे डेब्यू
विज्ञापन

कैसा होगा अभिनेत्री का किरदार
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि जैसा कि फिल्म के नाम से पता चलता है कि मेरे किरदार और कहानी में बहुत सारी परतें, भावनाएं और पैरामीटर हैं, जो चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। सुधांशु द्वारा परिकल्पित इस नई भूमिका में दर्शक मुझे देखकर रोमांचित हैं, जिनके पास इस शैली को समझने के लिए एक नया दृष्टिकोण है। मैं इस तरह के प्रतिभाशाली सह-अभिनेताओं और जंगली पिक्चर्स जैसे डेवलपमेंट स्टूडियो के साथ पहली बार काम करने के लिए उत्सुक हूं।

The Kerala Story Live Updates: फिल्म के मेकर्स ने प. बंगाल सरकार के फैसले को दी चुनौती, खटखटाया SC का दरवाजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें