फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: वडोदरा सड़क हादसे के बाद लॉ स्टूडेंट पर फूटा जान्हवी का गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

Sun, 16 Mar 2025 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor: वडोदरा सड़क हादसे पर जाह्नवी कपूर ने गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लॉ स्टूडेंट की लापरवाह रवैये की जमकर आलोचना की।
 
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, वडोदरा कार हादसा - फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वडोदरा में गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। करेलीबाग इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी रक्षित चौरसिया (20) ने कथित तौर पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए नियंत्रण खो दिया और राहगीरों को कुचल दिया। 

विज्ञापन

Rajpal Yadav: गुदड़ी के लाल ने अभावों में पूरा किया सपना, गरीबी और किस्मत की मार भी न छीन पाई चेहरे की मुस्कान

जान्हवी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद रक्षित कार से बाहर निकला और चिल्लाने लगा, "एक और राउंड!" उसकी यह हरकत देखकर लोग हैरान रह गए। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "यह बेहद डरावना और गुस्सा दिलाने वाला है। यह सोचकर मन खराब हो जाता है कि कोई इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता है। चाहो वह नशे में हो या न हो, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" जान्हवी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी बात से सहमति जता रहे हैं।
Faisal Shaikh: जन्नत से ब्रेकअप की अफवाह के बीच फैजल मनाते दिखे शो में होली, क्या खुशियों में भूल गए गम

आरोपी ने नशे की बात से किया इनकार
15 मार्च को एएनआई से बात करते हुए रक्षित ने दावा किया कि वह नशे में नहीं था। उसने हादसे का ठीकरा एक गड्ढे और एयरबैग पर फोड़ा। उसका कहना था, "चौराहे के पास एक गड्ढा था। मैंने उसे पार करने की कोशिश की, तभी मेरी कार आगे चल रहे स्कूटर से टकराई। उसी वक्त एयरबैग खुल गया, जिससे मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया।" हालांकि, पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और यह जांचने के लिए मेडिकल टेस्ट करवाया कि क्या वह नशे में था। अभी तक टेस्ट की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंगी जान्हवी
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आने वाली हैं। वहीं, वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी में भी दिखेंगी। उनके पास साउथ की एक बड़ी फिल्म भी है। वह जल्द ही बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आरसी 16' में राम चरण के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें