फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर: अश्लील वीडियो विवाद के बीच अभिनेत्री ने साझा की पहली पोस्ट, पेरिस के फैशन इवेंट में लिया हिस्सा

Sun, 04 Oct 2026 08:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor In BOF Paris: सोशल मीडिया पर वायरल हुए फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के एआई मॉफर्ड वीडियो के चलते जान्हवी कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। इसी बीच अभिनेत्री पेरिस में हुए एक इवेंट में शामिल हुईं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर का नाम इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म ‘देवरा’ के गाने के एआई जनरेटेड वीडियो के चलते दोनों चर्चा में हैं। खुद जूनियर एनटीआर और फिर विजय देवरकोंडा और आज चिरंजीवी ने भी इस वीडियो के चलते एआई कंटेंट पर चिंता जाहिर की है। बहरहाल, इस विवाद के बीच अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन


रिया कपूर ने की स्टाइलिंग
बता दें कि जान्हवी ने हाल ही में अपनी खूबसूरती और अदाओं का जलवा वर्ल्ड लेवल पर आयोजित होने वाले बीओएफ (बिजनेस ऑफ फैशन) 500 गाला इवेंट में बिखेरा। इस खास मौके पर जान्हवी पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है।

जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी के आउटफिट में क्या खास?
जान्हवी के आउटफिट की खासियत बताते हुए उनकी डिजाइनर रिया कपूर ने पोस्ट साझा किया। इसके कैप्शन में रिया कपूर ने लिखा, ‘यह आउटफिट बेहद बारीक और शानदार 460 काउंट वाले बंगाल मलमल से बना था, जो 'खुद-रंग' यानी बिना ब्लीच किया हुआ है। इसकी बुनाई के चलते इसे बाफ्त-ए-हवा, शबनमी या चांदनी भी कहा जाता है। यह लग्जरी और मलमल खादी का सबसे असली रूप है, जिसे सिर्फ भारत में बुना जाता है। इसकी आस्तीनें पोल्की, गार्नेट और पन्ने से सजी हैं, साथ ही इनमें सराफा टैसल, किरण और रेशम की झालरें भी लगी हैं।’

पेरिस हिल्टन, जान्हवी कपूर, हेइडी क्लम - फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में और कौन हुआ शामिल?
  • पेरिस में आयोजित BoF 500 गाला में जान्हवी के अलावा पेरिस हिल्टन, हेइडी क्लम और केंग हैरित समेत कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए। 
  • जान्हवी ने यहां भारतीय शिल्प और डिजाइन की खूबसूरती को ग्लोबल फैशन मंच पर पेश किया है। 
  • अपने इस अंदाज और आउटफिट के जरिए जान्हवी ने भारतीय डिजाइन, टेक्सटाइल आर्ट और बेहतरीन कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर खास पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहीं जान्हवी?
इस साल जान्हवी की अब तक कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई। वह सिर्फ तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' में रामचरण के साथ नजर आई थीं। इन दिनों वह 'लग जा गले' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं चर्चा है कि वो अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'राका' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें