फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों तक पहुंची जैन संत की डॉक्यूमेंट्री, 200 घंटे की शूटिंग के बाद बनी ये फिल्म

Thu, 22 Nov 2018 05:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Acharya Vidyasagar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर अपनी शास्त्रीय व साहित्यिक क्षमताओं व उपलब्धियों के अलावा अपने तप के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके आचार्य पद पाने के संघर्ष, कठोर तप, आत्मसंतोषी जीवन और जैन धर्म के नीति-नियमों को समझाने के लिए निर्देशक विधि ने विद्योदय नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है।
विज्ञापन


कई महीनों तक दिगंबरों की कठिन यात्राओं और उनके रहन-सहन को कैमरे में कैद करने के अलावा इस फिल्म में देश के तमाम हिस्सों की झलकियां दिखेंगी। ये फिल्म तीन साल की मेहनत का नतीजा है। तीन घंटे की इस फिल्म के लिए विधि ने करीब 200 घंटे की शूटिंग की है। ये फिल्म पूरे देश के अलावा विदेश के भी तमाम सिनेमाघरों में शुक्रवार 23 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें