रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी। अब फिल्म आज यानी 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इस बीच स्टंट डायरेक्टर चेतन डी'सूजा ने 'जेलर 2' के एक्शन सीन्स पर बड़े खुलासे किए हैं।
सीन पर क्या बोले एक्शन डायरेक्टर
अब फिल्म के एक्शन डायरेक्टर डी'सूजा ने एक एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने रजनीकांत के साथ काम करने, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ अपने अनुभव और फिल्म के एक्शन सीन तैयार करने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के ट्रेलर में रजनीकांत के पीछे दिखाई देने वाला जोरदार धमाका असली था।
डी'सूजा ने बताया, 'ट्रेलर में आपने रजनी सर के पीछे बिल्डिंग का जो धमाका देखा है, वह असली धमाका था। हमने बस उसे थोड़ा और इनहेंस किया है। फिल्म रिलीज होने के बाद आप बिहाइंड द सीन्स के वीडियो देख पाएंगे। फिल्म में ऐसे कई और सरप्राइज हैं। सिर्फ वही धमाका नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।'
दरअसल, ट्रेलर के एक सीन के दौरान रजनीकांत के पीछे एक बिल्डिंग में धमाका होता है और वो बिल्डिंग ध्वस्त हो जाती है। फिल्म का ये सीन काफी इंटेंस नजर आ रहा था।