एयरपोर्ट पर मां का हाथ थामे दिखे जयदीप
जयदीप अहलावत का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। अभिनेता इसमें अपनी मां के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं। इस दौरान वे फोन पर बात कर रहे हैं, मगर एक हाथ से उन्होंने मां का हाथ थामा हुआ है और लगातार उन्हें सहारा देते हुए साथ चल रहे हैं। जयदीप के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।
जयदीप अहलावत अपनी मां के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
जयदीप अहलावत के इस वीडियो पर नेटिजन्स हार्ट इमोजी और फायर इमोजी बनाकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके संस्कारों की। लोग लिख रहे हैं, 'मां का हाथ थामकर साथ चलने से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं हो सकता'। हालांकि, कुछ ट्रोलर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक ट्रोलर ने लिखा है, 'व्यू के लिए मां का तमाशा बनवा रहे'। हालांकि, एक्टर के फैंस उनके बचाव में आए हैं।
जयदीप अहलावत का वर्क फ्रंट
जयदीप अहलावत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इसमें धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और सिकंदर खेर नजर आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर की है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।