निर्देशक साजिद खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने भले ही अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ न कहा हो लेकिन यह दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं इस बात से भी इंकार नहीं किया था।
इस रिश्ते को लेकर ताजा अपटेड यह है कि साजिद और जैकलीन अब यह रिश्ता खत्म कर देना चाहते हैं। खासकर जैकलीन ऐसा चाहती हैं।
बीते साल के अंत में इस जोड़े की शादी की खबरें भी सुनने में आयी थी लेकिन अब खबर है कि इस रिश्ते से जैकलीन खुश नहीं है।
उनके कैरियर में साजिद की जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी की बात किसी से छिपी नहीं है। परदे पर जैकलीन क्या करेंगी क्या नहीं यह सब साजिद ही पिछले दो साल के इस रिश्ते में तय कर रहे हैं।
जैकलीन से जुड़े लोगों की मानें तो यही वजह है कि जैकलीन को अब महसूस हो रहा है कि इस रिश्ते का भविष्य नहीं है लेकिन वे चाहती हैं कि वे दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो ताकि उनके ब्रेकअप का असर उनकी दोस्ती पर न हो।
वैसे यह पहला मौका नहीं है कि साजिद खान का लव ब्रेकअप हुआ है। इससे पहले रक्षंदा खान और गौहर खान से भी उनके रिश्तों की चर्चा हुई थी।