फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे का खूब ख्याल रखते हैं विद्या और सिद्वार्थ

Sat, 23 Mar 2013 02:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड का नया नवेला शादीशुदा जोड़ा यानि विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर भले ही इन दिनों अपने अपने कामों में मशरूफ नजर आता हैं लेकिन काम के साथ साथ ये जोड़ा एक दूसरे के साथ को भी खास महत्व देता है। हाल ही में सिद्धार्थ विद्या की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन


दरअसल विद्या एक एड फिल्म की शूटिंग कर रही थी तभी अपनी पत्नी विद्या को सरप्राइज देते हुए सिद्धार्थ सेट पर पहुंच गए। सेट से जुड़े लोगों की मानें तो विद्या को शूटिंग पर सुबह जल्दी आना था।

जब वे निकल रही थीं तो उस वक्त सिद्धार्थ सो रहे थे इसलिए विद्या उनसे मिले बिना ही शूटिंग पर आ गयी। फिर क्या था अपनी पत्नी से मिलने सिद्धार्थ सेट पर पहुंच गए। जहां वैनिटी वैन में दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या से जुड़े लोगों की मानें तो यह जोड़ी जल्द ही न्यूयॉर्क छुट्टियों के लिए जा रही है। इस बीच वह अपना पेंडिंग काम खत्म करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें