फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन को शादी से पहले ही चाहिए बच्चे

Thu, 26 Sep 2013 09:47 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस ने एक नई बात कही है। जैकलीन को शादी से पहले ही बच्चे चाहिए।
विज्ञापन


जैकलिन फर्नांडिस को शादी से तो डर लगता है, लेकिन उन्हें बच्चे बहुत ज्यादा लुभाते हैं। एक विशेष बातचीत में जैकलिन ने बताया कि उन्हें अपनी शादी के बारे में शक है।

जैकलिन फरमाती हैं कि दुनिया में डिवोर्स रेट काफी बढ़ चुका है। कई बार तो लगता है कि शादी से ज्यादा अब तलाक होने लगे हैं। बड़ा ही अजीबोगरीब दौर आ चुका है। हां, जैकलिन अपने माता पिता के वैवाहिक जीवन की सफलता जरूर गद्गद् हैं।
विज्ञापन


तीस साल पहले उनके माता पिता का प्रेम विवाह हुआ था। उनके पिता श्रीलंका के हैं और मां मलेशियन हैं। परंतु अपनी शादी के बारे में जैकलिन काफी कन्फ्यूज नजर आती हैं। उनका साफ कहना है कि वे शादी करें या न करें, लेकिन बच्चे जरूर पैदा करेंगी।
विज्ञापन


सब जानते हैं कि जैकलिन का निर्देशक साजिद खान के साथ साल भर पहले तक अफेयर था, लेकिन जल्दी ही ब्रेकअप हो गया। जानकारों की मानें, तो साजिद ने उन पर शादी का दवाब बनाया था। यही बात जैकलिन को अखर गई और उन्होंने साजिद से दूरी बना ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें