जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। अभिनेत्री का नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है, जिसके बाद से ही वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। एक बार फिर अभिनेत्री लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर जैकलीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसे देखने के बाद यूजर्स उनकी क्लास लगा रहे हैं।
सामने आया वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें जैकलीन पीले रंग की साड़ी में काफी हॉट लग रही हैं, जिसके बॉर्डर पर हल्का वर्क किया है। इस सिंपल साड़ी के साथ जैकलीन ने सिंपल ब्लाउज पेयर किया है, जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। जैकलीन अपने ओवरऑल लुक में काफी हॉट लग रही हैं। लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने की वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर इस लुक में भी ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।