फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए 'थोड़ी मोटी' हुईं जैकलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज अपनी पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'किक' का प्रचार करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। वह कहती हैं कि उन्हें अपने किरदार को यथार्थपूर्ण बनाने के लिए वजन बढ़ाना पड़ा था। 28 वर्षीया जैकलिन को फिल्म में एक कॉलेज छात्रा जैसा दिखना था।
विज्ञापन


रेस 2 में हो गई थी छरहरी

उन्होंने कहा, "'रेस 2' के दौरान मुझे बिल्कुल छरहरा होना था, क्योंकि इसमें ढेर सारे मारधाड़ वाले दृश्य थे। इस फिल्म के लिए मुझसे वजन बढ़ाने के लिए कहा गया क्योंकि मैं एक कॉलेज छात्रा की भूमिका निभा रही हूं।" मैंने अपना वेट इसलिए भी बढ़ाया ताकि मैं सलमान के अपोजिट कमजोर न दिख सकूं।
विज्ञापन

खुश्‍ा हूं अपने शरीर से

उन्होंने कहा, "मैं सर्वश्रेष्ठ जीरो साइज नहीं बनाए रख सकी। मैं 51 किलोग्राम की थी और अब 'किक' के लिए 56 किलोग्राम की हो गई हूं। मैं अपने शरीर से बहुत खुश हूं।"

जैकलिन, सलमान के मददपूर्ण व्यवहार की तारीफ करती हैं। उन्होंने कहा, "वह आपको बीच राह में छोड़ देने वाले शख्स नहीं हैं। उनके साथ काम करना खुशी की बात है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें