फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Wed, 05 Jul 2023 12:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब से महाठग सुकेश का नाम इस मामले में आया है, तब से जैकलीन भी रडार  पर हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री कई बार कोर्ट में पेश हो चुकी हैं। वहीं सुकेश का नाम बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को महंगे तोहफे देने के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का भी नाम है। इस केस में सुनवाई के लिए अभिनेत्री दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच चुकी हैं। इस मामले में जैकलीन भी आरोपी हैं और ईडी ने कई बार उनको तलब किया है और पूछताछ हो चुकी है। अब भी इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले कोर्ट ने अभिनेत्री को इस मामले में पेश होने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


जेल में बंद है सुकेश
बता दें कि जब से महाठग सुकेश का नाम इस मामले में आया है, तब से जैकलीन भी रडार  पर हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री कई बार कोर्ट में पेश हो चुकी हैं। वहीं सुकेश का नाम बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को महंगे तोहफे देने के लिए भी जाना जाता है। सुकेश को ठगी और एक्सटॉर्शन के मामले में जबरन वसूली और लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। बता दें कि इस समय सुकेश तिहाड़ जेल में बंद है। वह जेल से कई बार जैकलीन को प्यार भरी चिट्ठियां भी लिख चुका है। 

इसे भी पढ़ें- KKK13: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के टॉप तीन फाइनलिस्ट के नाम आए सामने, जानिए कौन है वे कंटेस्टेंट्स!
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकलीन वर्कफ्रंट
बता दें कि सबसे पहली बार जैकलीन का नाम इस मामले में साल 2021 में सामने आया था। जैकलीन का नाम भी सुकेश के साथ जुड़ चुका है और दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस केस में जैकलीन के अलावा नोरा फतेही का भी नाम सामने आया था। जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली फिल्म में सोनू सूद के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'फतेह' है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें