फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackky Bhagnani: शाहरुख के बाद अब जैकी भगनानी ने की लोगों से मतदान करने की अपील, वीडियो जारी कही यह बात

Sat, 18 May 2024 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले कई सितारों ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। शाहरुख खान के बाद हाल ही में जैकी भगनानी और नील नितिन मुकेश ने भी मतदाओं को अपने अधिकार का प्रयोग करने के प्रोत्साहित किया।
 
विज्ञापन
जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में अब बहुत कम समय बचा है। मुंबई में वोटिंग से पहले कई सितारों ने लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने और मतदान करने का आग्रह किया है। अब इस लिस्ट में अभिनेता जैकी भगनानी का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने मतदाताओं से लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बाहर निकलकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन

Janhvi Kapoor: बचपन में इस साइट पर अपलोड हो गई थी जान्हवी कपूर की तस्वीरें, स्कूल के लड़कों ने बनाया था मजाक

जैकी ने की लोगों से खास अपील
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता ने एक वीडियो साझा कर मुंबई के लोगों से वोट डालने की अपील की। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि मतदान न केवल लोगों की जिम्मेदारी है, बल्कि उनका अधिकार भी है। इस छोटे से क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नमस्कार मतदाताओं, एक भारतीय के रूप में मैं आपसे अपने मतदान केंद्र पर जाने और 20 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह कर रहा हूं।" उनके अलावा नील नितिन मुकेश ने भी लोगों से वोट करने की अपील की है।
Youtubers In Movies: यूट्यूब की गलियों से तय किया फिल्मों की दुनिया तक का सफर, दिखाया अपनी कलाकारी का दम
विज्ञापन

शाहरुख खान ने भी मतदाओं को किया प्रोत्साहित
लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण 20 मई को होगा और इसमें मुंबई की सीटें भी शामिल हैं। इससे पहले, शाहरुख खान ने भी लोगों को मतदान करने की अपील सोशल मीडिया पर की थी। किंग खान ने पोस्ट में लिखा था, "हमें जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रूप में इस सोमवार को महाराष्ट्र में मतदान करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए भारतीय के रूप में अपना कर्तव्य निभाएं और अपने देश के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।" 
Ritesh Sidhwani: रितेश सिधवानी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे, परिवार को दी सांत्वना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें